पाली में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के फोर्थ फेज स्थित गम-ग्वार की सारड़ा पॉलीमर फैक्ट्री के लिफ्ट में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनका जोधपुर में इलाज जारी है। वही दो मजदूर लापता थे। सोमवार को रेस्क्यू के दौरान दोनों की जली हुई बॉडी मिल गई। जीने पलीके बांगड़ हॉस्पिटल की मोची में रखवाया गया। बॉडी की हालत ऐसी थी कि उन्हें पहचान भी मुश्किल हो गया। जेसीबी और क्रेन से हटाया जा रहा मलबा आग रविवार रात करीब 11:30 बजे लगी थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सोमवार सुबह करीब 4 बजे तक आग पर काबू पाया। इसके बाद भी मलबे से धुआं उठ रहा था। लापता मजदूरों की तलाश के लिए सोमवार सुबह जेसीबी और क्रेन बुलाई गईं। इनकी मदद से फैक्ट्री के मलबे को हटाया गया। रेस्क्यू के लिए 120 फीट लंबी दीवार तोड़ी आग बुझाने और लापता मजदूरों की तलाश के लिए फैक्ट्री की करीब 12 फीट ऊंची और 120 फीट लंबी दीवार को जेसीबी से तोड़ा गया। इसके बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। तीन मजदूर झुलसे, जोधपुर में इलाज जारी आग में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें पाली के शिवाजी नगर निवासी राजेंद्र (30) पुत्र सुखराज लखारा, बिहार के गया जिले के तरवा थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी विक्की (21) पुत्र दिलीप राजवंशी और बिहार के गोगा निवासी औतार चौधरी (56) पुत्र चांदों चौधरी शामिल हैं। तीनों को बांगड़ हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। बिहार के रहने वाले दो मजदूर लापता फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के गया जिले के बिहारी निवासी नितिश कुमार (20) पुत्र साक्यदेव राजवंशी और गया जिले के फतेहपुर क्षेत्र के बाना बिगहा निवासी उपेन्द्र राजवंशी (32) पुत्र मुनरी राजवंशी घटना के बाद से लापता थे। सोमवार को जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाकर उनकी तलाश की गई। इस पर शाम करीब 4 बजे तक दोनों की बॉडी मिल गई। जो बुरी तरह जली हुई थी। यह भी पढ़े … फैक्ट्री में भीषण आग, जलते हुए निकले 3 युवक:‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते हुए सड़क पर गिरे; 2 लोग 'गायब' पाली शहर के औद्योगिक थाना इलाके के फोर्थ फेज एरिया में सारड़ा बायो पॉलिमरस ग्वार-गम फैक्ट्री में रविवार रात 11:30 बजे भीषण आग लग गई। आग से बचने के लिए तीन मजदूर लपटों के बीच से जलते हुए कपड़ों के साथ ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते हुए बाहर निकले। वे रोड पर गिरकर अचेत हो गए। पूरी खबर पढ़ें