भीलवाड़ा की 9 नगरपालिकाओं में दूसरे चरण का मतदान पूरा हुआ। इनमें शाहपुरा, जहाजपुर, बनेड़ा, गुलाबपुरा, मांडलगढ़, गंगापुर, आसींद, बिजौलिया और हमीरगढ़़ शामिल हैं। बनेड़ा नगरपालिका में मतदान को लेकर लोगों ने स्वैच्छिक रूप से बाजार बंद रखे। मतदान केंद्र के बाहर 200 मीटर की दूरी पर प्रत्याशियों ने सहायता बूथ बनाए हैं। प्रत्याशी वोटर्स से अपने पक्ष में मतदान करने की मनुहार कर रहे हैं। बनेड़ा में एक बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचीं। वहीं हमीरगढ़ में EVM ख़राब हुई तो 20 मिनट वोटिंग रोकनी पड़ी। गुलाबपुरा में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली और लोगों को बाहर किया। वहीं वोटिंग के दौरान रोचक तस्वीरें सामने आई, कहीं तीन पीढ़ियां वोटिंग करने पहुंची तो कोई बुजुर्ग मतदाताओं को गोद में उठा कर ले कर आया। 9 निकायों में मतदान प्रतिशत… देखें वोटिंग की तस्वीरें…