भीलवाड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। दो चरणों में होने वाले चुनाव में भीलवाड़ा में पहले चरण में 9 पंचायत समितियां हैं। इनमें से कुछ पंचायत समितियों में दावेदारों के नाम सामने आए हैं। हालांकि दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है, वहीं कई गांवों में एक ही सीट के लिए 5 से ज्यादा दावेदार मैदान में उतरने की संभावना है। ऐसे में सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। पंच और सरपंच के लिए पहले चरण में 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई। अब 23 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होगा। इसी दिन नाम वापसी होगी। 24 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे चरण के दावेदारों की लिस्ट 21 अक्टूबर को दैनिक भास्कर पर देखिए। पढ़िए सरपंच पद दावेदारों की ये लिस्ट…