भीलवाड़ा शहर में मंगलवार को बिजली मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। हरनी महादेव और आरसी व्यास कॉलोनी क्षेत्र में 11 केवी हरनी फीडर और कम्युनिटी हॉल फीडर से जुड़े इलाकों में कटौती होगी। इससे पंचवटी, छोटी हरनी, बड़ी हरनी, तेरापंथ नगर और आरसी व्यास कॉलोनी के सेक्टर 2, 3 और 4 सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। 11 केवी हरनी फीडर से जुड़े इन इलाकों में कटौती एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश टेलर ने बताया कि 11 केवी हरनी फीडर से जुड़े इन क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। टेकरी के बालाजी के आसपास के क्षेत्र 11 केवी कम्युनिटी हॉल फीडर से जुड़े क्षेत्र भी होंगे प्रभावित 11 केवी कम्युनिटी हॉल फीडर से जुड़े आरसी व्यास कॉलोनी के सेक्टर नंबर 2, 3 और 4 में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा इंदिरा गांधी कम्युनिटी हॉल, 8 दुकानें, सरकारी स्कूल और कम्युनिटी हॉल के आसपास के क्षेत्र में भी बिजली कटौती होगी। बिजली कटौती से पहले निपटा लें जरूरी काम विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बंद रहने के निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।