भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते शुक्रवार को सुबह कुछ क्षेत्रों में सुबह 8 से 12 और कुछ क्षेत्रों में सुबह 9 से चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी शारदा नगर फीडर में 9 से 1 बजे तक बिजली बंद एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया- 9 अक्टूबर को संबंधित क्षेत्र 11 के. वी. शारदा फीडर शारदा कॉलोनी, विश्नोई खेड़ा, रुक्मणि कॉलोनी, विराट नगर, बालाजी कॉलोनी नक्षत्र कॉलोनी एवं 200 फीट रोड के आस पास का एरिया, वाटर पार्क आदि में तथा संबंधित क्षेत्र 11 के.वी. जोधडास फीडर,रेल्वे फाटक के आस पास का क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी शास्त्री नगर फीडर में 8 से 12 बजे तक बिजली बंद इसी तरह सम्बन्धित क्षेत्र 11 केवी शास्त्री नगर फीडर ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, न्यू हाउसिंग बोर्ड, सोनी हॉस्पिटल, रांका हाउस, भोपालपुरा, शास्त्री नगर सेक्टर-सी, नीलकंठ कॉलोनी, एलटूसी कॉलेज के आस पास से संबंधित क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। तय समय पर कर लें जरूरी काम विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम तय समय से पहले निपटाने की अपील की है ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।