भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को पूरे जिले में मनाया जाएगा। पर्व को लेकर भीलवाड़ा के आजाद चौक सहित मुख्य बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। शहर में 150 से ज्यादा राखी स्टॉल लगी हैं, जहां महिलाएं और युवतियां अलग-अलग डिजाइन की राखियां खरीद रही हैं। कश्मीरी घड़ी वाली राखी, लाल-पीले सूती धागे की राखी, कपल सेट और बच्चों के कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां इस बार खास पसंद की जा रही हैं। 150 से ज्यादा राखी स्टॉल लगी शहर के प्रमुख आजाद चौक सहित मुख्य बाजारों में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए मनपसंद राखियां खरीदने में जुटी हुई हैं। जिन बहनों के भाई शहर से दूर या विदेश में रहते हैं, उन्होंने समय पर कूरियर और डाक से राखी भेजने के लिए पहले से ही खरीदारी पूरी कर ली है। इस बार शहर में करीब 150 से ज्यादा राखी स्टॉल लगी हैं। इन स्टॉल पर अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी की राखियां उपलब्ध हैं। बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों की कलाई के लिए सुंदर और आकर्षक राखियां खरीदने पहुंच रही हैं। कश्मीरी घड़ी वाली राखियां ट्रेंड में इस बार शहर के बाजारों में पारंपरिक से लेकर नई डिजाइन वाली राखियों की बड़ी रेंज उपलब्ध है।स्पेशली कश्मीरी घड़ी वाली राखी ट्रेंड में है साथ ही लाल पीले सुती धागे की राखी भी महिलाओं द्वारा विशेष रूप से पसंद की जा रही है।इसके साथ ही बाजार में रेशमी धागे,कुंदन,जरदोजी,मोती और स्टोन वर्क वाली राखियों की भी काफी डिमांड है। कपल राखी सेट और कश्मीरी घड़ी राखी ट्रेंड में भाई-भाभी के कपल राखी के सेट और भाभियों के लिए विशेष लूंबा राखियों के नए सेट बाजार में आकर्षण केंद्र बने हैं। छोटे बच्चों के लिए लाइट वाली राखिया,डोरेमोन, छोटा भीम और सुपरहीरो कैरेक्टर वाली राखियों के साथ ही सॉफ्ट टॉयज दुकानों पर सजाई गई हैं। नारियल और पूजन सामग्री की सेल बढ़ी रक्षाबंधन के लिए पूजा-अर्चना और धार्मिक विधानों के लिए नारियल का विशेष महत्व होता है। इसी के चलते बाजार मे जगह-जगह सड़क किनारे नारियल के विशाल ढेर लगे हुए हैं। राखी की पूजा थाली सजाने और मांगलिक कार्यों के लिए नारियल और पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार गुलजार व्यापारियों में उत्साह स्टॉल संचालिका भारती ने बताया की राखी से पहले ही बाजारों में शुरू हुई इस चहल-पहल से उत्साह है, राखी को लेकर अच्छा माहौल है, बाजार में महिलाओं कि अच्छी भीड़ है।बहने अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदने पहुंच रही है।इस बार कई नई नई वैरायटियों में राखियां आई है। डोरी राखी, लुंबे, चूड़ा सेट,कपल राखी ओर स्पेशल कश्मीरी राखियां जबरदस्त ट्रेंड में है। लाल धागे वाली राखी भी युवतियों की पसंद राखी खरीदने आई सोनल ने बताया कि वो अपने भाई-भाभी के लिए राखियां खरीदने आई है। उसने आपने भाई भाभी के लिए कश्मीरी राखी खरीदी है साथ ही लाल धागे वाली सूती राखी भी उसने फैमिली मेंबर के लिए ली है।