फूलियाकलां उपखंड के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धनोप की छात्राओं ने सेपक टकरा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें नव्या शर्मा और राधा गोस्वामी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता भीलवाड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दाँतड़ा बड़ा में हुई थी। धनोप की 17 वर्षीय टीम उपविजेता रही, जबकि 19 वर्षीय टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। टीम में नव्या शर्मा, लक्ष्मी माली, सुनीता प्रजापत, सरोज गुर्जर, राधा गोस्वामी, कृष्णा बैरवा, पूजा माली और अन्नू गुर्जर शामिल थीं। नव्या और राधा ने अपने बेहतरीन खेल से राज्य स्तर पर जगह बनाई। दोनों के चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शारीरिक शिक्षिका उषा बैरवा, अध्यापक मुरली मनोहर आरटिया, ज्योति शर्मा और प्रधानाचार्य मनोज कुमार मांढ़णा सहित पूरे विद्यालय परिवार ने छात्राओं को बधाई दी।