भीलवाड़ा शहर में विजयादशमी पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से त्रिवेणी संगम पथ संचलन निकाला जाएगा। इसके चलते सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को गेट नंबर-2 से प्रवेश करना होगा। एमजीएच आने-जाने वाले वाहनों से पीछे वाले गेट का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने को कहा गया है। पथ संचलन के मार्ग पर वाहन पार्क करने की भी अनुमति नहीं होगी। इन रास्तों से शहर में प्रवेश रहेगा बंद गर्ग पेट्रोल पंप वन-वे से आने वाले वाहनों को राजेंद्र मार्ग रोड, नगर निगम चौराहा, कैलाश चौराहा और पशु अस्पताल चौराहे से शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को एमएलवी कॉलेज से रेलवे फाटक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री ध्यान दें रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए गेट नंबर-2 से प्रवेश करना होगा। हारून मिस्त्री और आजाद नगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए झूलेलाल सर्कल और आजाद नगर से सूचना केंद्र की ओर प्रवेश पर रोक रहेगी। भंवर ब्रिज होते हुए रेलवे फाटक से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए निर्धारित रास्ते का इस्तेमाल किया जाएगा। इन चौराहों और मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद पथ संचलन के दौरान गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल, सूचना केंद्र, एमजीएच गेट, भीमगंज चौराहा, बड़ा मंदिर, झालकारी बाई, मालिया का नोहरा, माणिक्यनगर चौराहा, फ्रेंड्स मेडिकल और सेवा सदन रोड सहित कई स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। एमजीएच जाने के लिए पीछे वाले गेट का करें इस्तेमाल महात्मा गांधी हॉस्पिटल (एमजीएच) आने-जाने वाले वाहनों को अधिक से अधिक पीछे वाले गेट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि अस्पताल पहुंचने में परेशानी न हो। पथ संचलन के मार्ग पर पार्किंग प्रतिबंधित पथ संचलन के मार्ग पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। इसका रूट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल, सूचना केंद्र, एमजीएच गेट, भीमगंज चौराहा, गुलमंडी, बड़ा मंदिर, धान मंडी, शहीद चौक, झालकारी बाई, माणिक्यनगर चौराहा, भीमगंज चौराहा, एमजीएच गेट, गांधी बाजार, फ्रेंड्स मेडिकल, सेवा सदन रोड और हरिसेवा धाम रोड से होकर गुजरेगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे पथ संचलन के रूट पर अपने वाहन खड़े न करें और घर से निकलने से पहले रास्तों की जानकारी ले लें।