भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में पिछले दो दिनों से मौसम मेहरबान है, गुरुवार देर शाम से शुरू हुई रिमझिम फुहार शुक्रवार को भी जारी है। इससे पहले गुरुवार को दिनभर उमस और गर्मी से आमजन परेशान था। शाम को मौसम ने बदल गया। आसमान में काले बादल छाए और ठंडी हवा चलने लगी। कुछ देर बाद ही हल्की बूंदाबांदी से शहर की सड़कें भीग गई। वहीं जिले में कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई है। सुबह से रिमझिम फुहार का दौर जारी शुक्रवार सुबह से बादल छाने और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा बना है। बारिश की फुहार के चलते पारा गिरा है और उमस गर्मी से राहत है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री था, जबकि ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट होने के बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है। कल से गर्मी बढ़ेगी मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट होने से प्रदेश भर में बारिश का दौर शुरू हुआ है, उसी का असर भीलवाड़ा में भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आज दिन भर बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का अनुमान जताया है। जबकि कल शनिवार से मौसम एक बार फिर बदलेगा और तापमान भी बढ़ेगा लोगों आने वाले सप्ताह एक बार फिर से धूप और गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।