भीलवाड़ा में गुरुवार को जिला परिषद सदस्य के नामांकन वापसी के आखिरी दिन भागदौड़ देखने को मिली। नाम वापसी के लिए महज 8 मिनट बाकी थे, ऐसे में भाजपा विधायक लादू लाल पितलिया एक महिला प्रत्याशी का हाथ पकड़कर निर्वाचन अधिकारी तक दौड़ लगाई। विधायक ने वार्ड 23 से प्रत्याशी रेखा तेली को निर्वाचन अधिकारी के सामने पहुंचाया और उनका नामांकन वापस करवाया। देखें… घटनाक्रम की तस्वीरें वार्ड 23 से प्रत्याशी थीं रेखा तेली पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्यों के नामांकन वापस लेने का गुरुवार को अंतिम दिन था। वार्ड नंबर 23 से रेखा तेली ने नामांकन दाखिल किया था। वे अपना नाम वापस लेने के लिए भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। उस समय नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने में महज 8 मिनट बाकी थे। विधायक ने हाथ पकड़कर लगाई दौड़ सहाड़ा-रायपुर से भाजपा विधायक लादू लाल पितलिया पहले से ही कलेक्ट्रेट में मौजूद थे। रेखा तेली के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचते ही विधायक उनका हाथ पकड़कर निर्वाचन अधिकारी के पास दौड़ते हुए पहुंचे। वहां उन्होंने रेखा तेली का नामांकन वापस करवाया। अंतिम समय में हुई इस भागदौड़ और विधायक के महिला प्रत्याशी का हाथ पकड़कर दौड़ने की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।