राजस्थान में होने वाले 3 दिवसीय निकाय चुनाव के चलते भिवानी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। लोहारू थाना क्षेत्र में खास निगरानी बढ़ा दी गई है। चुनाव के दौरान सीमावर्ती इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए राजस्थान से जुड़े मुख्य रास्तों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी है। भिवानी पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के निर्देश पर, डीएसपी संजीव गौड़ के मार्गदर्शन में और लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में यह कार्रवाई हो रही है। थाना क्षेत्र में आने वाले पिलानी नाका, सूरजगढ़ रोड नाका और दमकोरा नाका पर खास नाकाबंदी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। हर वाहन की बारीकी से जांच 3 दिवसीय चुनाव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर तीनों नाकों पर पांच-पांच पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तैनात पुलिसकर्मी राजस्थान की ओर से आने और जाने वाले वाहनों पर लगातार नजर रख रहे हैं। हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है और जरूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जा रही है। पुलिस खास तौर पर संदिग्ध वाहनों और लोगों पर नजर रख रही है। वाहन जांच के दौरान जरूरी कागजातों की भी जांच की जा रही है। पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तुरंत बड़े अधिकारियों और थाना प्रभारी को बताया जाए। राजस्थान से जुड़े सभी रास्तों पर निगरानी लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि तीन दिवसीय राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। राजस्थान से जुड़े सभी प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पिलानी नाका, सूरजगढ़ रोड नाका और दमकोरा नाका पर पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है और आने-जाने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि “तीन दिवसीय चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति या वाहन के संबंध में संदेह होने पर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। तीनों नाकों की चेकिंग एवं समय पर निरीक्षण इंस्पेक्टर सत्यनारायण द्वारा स्वयं भी समय-समय पर तीनों नाकों की चेकिंग एवं निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने नाका प्रभारियों से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नाका प्रभारियों को चुनाव के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और नाकाबंदी के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। पुलिस द्वारा चुनाव अवधि के दौरान राजस्थान से आने-जाने वाले मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। तीनों नाकों पर तैनात पुलिस बल द्वारा दिन-रात वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। लोहारू पुलिस की आमजन से अपील लोहारू पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें और अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह विशेष जांच एवं निगरानी अभियान तीन दिवसीय निकाय चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। भिवानी पुलिस की ओर से चुनाव अवधि में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों द्वारा नाकों की चेकिंग की जा रही है और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोहारू पुलिस तीन दिवसीय चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।