बांसवाड़ा जिले में 3 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। तीनों बच्चे रात में खाना खाकर मां के साथ सोये थे, जब सुबह उठे तो मां फंदे पर लटकी मिली। घटना भूंगड़ा थाना क्षेत्र के झरी कुंडा गांव में मंगलवार की देर रात हुई, जिसका आज सुबह पता चला। पति केरलम में काम करता है भूंगड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया- झरी कुंडा गांव में मंगलवार की रात गंगा (32) पत्नी विजय चरपोटा अपने तीनों बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। रात में किसी समय उठकर वह आंगन में गई और चुन्नी(स्टॉल) से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह जब बच्चों ने मां को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर बांसवाड़ा के एमजी जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गंगा पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति विजय पिछले करीब चार महीनों से केरलम में मजदूरी कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वह बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गया। उसके घर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतका के तीन बच्चे है, जिनमें 2 बेटे और एक बेटियां है। ये खबर भी पढ़िए… सरकारी टीचर की पत्नी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा-एक शक ने सब बर्बाद कर दिया; अब जीने का मन नहीं भरतपुर में सरकारी टीचर की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। 11 महीने पहले शादी हुई थी। महिला के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा- आपके एक शक ने सब बर्बाद कर दिया। मेरी वजह से सब बर्बाद हो गया। अब जीने का मन नहीं है। इसके लिए आप दोषी नहीं हो। पूरी खबर पढ़िए