राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। बिजौलिया में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी, नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। सरपंच पद के लिए 25 अक्टूबर को चुनाव होंगे और उसी रात नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 8 अक्टूबर से शुरू होंगे नामांकन नामांकन 8 अक्टूबर से शुरू होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन 13 अक्टूबर तक भरे जाएंगे, नाम वापसी 15 अक्टूबर तक होगी। सरपंच पद के लिए नामांकन 24 अक्टूबर (सुबह 8 से 11 बजे तक) तक होंगे, नाम वापसी उसी दिन दोपहर 2 बजे तक होगी। चुनाव ऐलान के साथ ही इलाके में आचार संहिता लग गई है। अब कोई नई सरकारी घोषणा या विकास कार्य नहीं हो सकेगा। बिजौलिया पंचायत समिति एक नजर में