पंचायती राज चुनाव में आज जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों की आरक्षित लॉटरी निकाली गई। कलेक्ट्रेट में लॉटरी में सबसे पहले 37 जिला परिषद सदस्यों की निकली। इसके बाद 17 प्रधान की लॉटरी हुई। इसके बाद पंचायत समितिवार सदस्यों की लॉटरी वर्गवार हुई। प्रधान के लिए 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी एक दिन बाद 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। बीकानेर जिले की …. जिला परिषद सदस्य आरक्षित वार्ड पंचायत समिति सदस्य की लॉटरी की टेबल सरपंचों की लॉटरी कल प्रदेश के 14403 सरपंचों और 130589 वार्डपंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन सभी पदों के लिए ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाली जाने वाली थी। इसके बाद इसके लिए 17 और 18 सितंबर की तारीख तय हुई, लेकिन इन्हें अचानक स्थगित कर दिया गया था। बाड़मेर में 625 सरपंच और 1426 वार्ड पंच हैं।