बीकानेर के लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान को बुलडोजर से ढहाने का मामला अब राजस्थान हाईकोर्ट पहुंच गया है। मकान मालिक रोहित गोदारा की मां शकुंतला देवी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत और दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से दिए जाने वाले नए आवेदन पर गंभीरता से विचार किया जाए। अगर आरोपों में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध बनता है तो FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। 13 जुलाई की रात जेसीबी से ढहाया था मकान जानकारी अनुसार, 13 जुलाई की रात लूणकरणसर कस्बे से करीब 16 किलोमीटर दूर तेजाणा ढाणी स्थित रोहित गोदारा से जुड़े दो मंजिला मकान पर अचानक जेसीबी चला दी गई। रात में पहुंचे लोगों ने मकान के पिछले हिस्से को पूरी तरह ढहा दिया। दीवारें तोड़ने के साथ मुख्य हिस्से के दरवाजे-खिड़कियां भी चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के कई महीने बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि मकान को आखिर किसने और किसके आदेश पर ढहाया। याचिकाकर्ता का आरोप है कि घटना के समय पुलिस या प्रशासन की मौजूदगी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई। हाईकोर्ट ने शिकायत और दस्तावेजों की जांच के दिए निर्देश हाईकोर्ट ने बीकानेर एसपी को याचिकाकर्ता की शिकायत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर तथ्यों की सत्यता जानने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को शिकायत और सभी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस उसकी जांच करे। अगर जांच में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध बनता है तो FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। जांच में आरोप सही मिले तो दर्ज होगी FIR हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, अगर जांच में यह पुष्टि होती है कि आरोपियों ने अनधिकृत रूप से संपत्ति में प्रवेश किया या संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मकान तोड़ने की घटना में किन लोगों की भूमिका थी और कार्रवाई किस आधार पर की गई। FBI की चार्जशीट में भी रोहित गोदारा का नाम खबर के अनुसार, रोहित गोदारा केवल राजस्थान या भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर भी रहा है। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े मामले में अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने अपनी चार्जशीट में भी रोहित गोदारा का नाम दर्ज किया था। अमेरिका की ओर से भारतीय अपराधियों और उनके नेटवर्क को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कई गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी सामने आती रही है। फोटो में दी गई खबर के मुताबिक, भारत की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई, भगोड़े गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा समेत कई गैंगस्टरों के नेटवर्क का इस्तेमाल इस वारदात में किए जाने का उल्लेख चार्जशीट में है।
--- संबंधित ये खबर भी पढ़ें … बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर चला बुलडोजर:पुलिस बोली- मकान किसने गिराया, पता नहीं; पिछले हफ्ते FBI की चार्जशीट में नाम आया अमेरिका में एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के कुछ ही दिनों बाद राजस्थान के बीकानेर में फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चला दिया गया। पूरी खबर पढ़िए बिजनेसमैन बोला था-फिरौती के नाम पर 100 रुपए नहीं दूंगा':इसलिए की हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, लिखा-हम किसी को नहीं भूलते राजस्थान के कुचामन में बिजनेसमैन की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। हत्या के कुछ देर बाद रोहित गोदारा के गुर्गे वीरेंद्र चारण सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पूरी खबर पढ़िए