राज्यभर में रविवार को स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) का आयोजन किया जा रहा है। बीकानेर में ये एग्जाम 22 हजार 281 कैंडिडेट्स दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 9 बजे से शुरू कर दिया गया। 62 परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था SET परीक्षा के लिए बीकानेर में कुल 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। परीक्षा को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन की ओर से अतिरिक्त फ्लाइंग टीम भी तैनात की गई है। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बीकानेर में प्राइवेट और सरकारी दोनों ही तरह के केंद्रों पर एग्जाम हो रहे हैं। सभी सेंटर पर प्रशासन की ओर से एक-एक ऑब्जर्वर लगाया गया है, जो समूची व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। प्रत्येक सेंटर पर एक इंचार्ज अतिरिक्त है। जिला प्रशासन की ओर से फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है, वहीं अन्य टीमें भी काम कर रही है। पुलिस की खास नजर एग्जाम में किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर पुलिस को भी सजग है। गुप्तचर पुलिस अपने स्तर पर एग्जाम सेंटर पर निगाह रखती है। वहीं पुलिस बल प्रत्येक सेंटर पर तैनात किया गया है। किसी भी सेंटर पर गड़बड़ी मिलने संबंधित थाने की ओर से कार्रवाई की जाएगी।