हनुमानगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर पंचायतीराज चुनाव के लिए पंचायत समिति प्रभारियों की घोषणा की गई है। इस सूची में चूरू जिले की तारानगर विधानसभा क्षेत्र की तारानगर पूर्व पंचायत समिति का प्रभारी हनुमानगढ़ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी को बनाया गया है। ओम सोनी को यह जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे राजनीतिक अनुभव के कारण मिली है। उन्होंने भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है और विभिन्न जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर ओम सोनी ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तारानगर पूर्व पंचायत समिति क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।