जिले के बिंजूसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। पीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल जांगिड की अगुवाई चिकित्साकर्मियों व ग्रामीणों ने रक्तदान किया। इस शिविर में बीडीके अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। शिविर को लेकर आशीष कुलहरी ने बताया कि इस दौरान 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वालों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान दिए गए।