बोरुंदा के माली सैनी समाज ने पीपाड़ नगर पालिका अध्यक्ष आशा कच्छावाह पत्नी सुरेश कच्छावाह का स्वागत किया। यह सम्मान समाज के अध्यक्ष राजूराम भाटी के नेतृत्व में किया गया। समाज के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को माला व साफा भेंट किया और गुलदस्ता देकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर चर्चा की। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता थानाराम भाटी, महेंद्र भाटी और भागुराम भाटी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।