शहर के शिवाजी नगर में विगत 33 साल से निरन्तर आयोजित किए जा रहे ब्रह्मर्षि अंगिरा जन्मोत्सव को प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आङ्गिरस ब्राह्मण सदन में 15 सितंबर ऋषि-पंचमी के अवसर पर 34 वें उत्सव के रूप हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पं. मुकुट बिहारी शर्मा आङ्गिरस सचिव, ब्रह्मर्षि अङ्गिरा सेवा संस्थान ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुबह 7:30 बजे स्वस्ति वाचन के साथ मुख्य अतिथि रामकिशोर शर्मा आङ्गिरस (पूर्व जिलाध्यक्ष ) दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। वशिष्ठ-अरुंधति सहित ब्रह्मर्षि अंगिरा आदि सप्तऋषियों का पूजन माल्यार्पण कर देश धर्म वंश संस्कृति की रक्षार्थ एवं कुरीतियां निवारणार्थ मार्गदर्शन हित भाव से अङ्गिरा पञ्चमी-व्रत कथा, प्रवचन, हवन, सम्मान, प्रसाद वितरण होगा। जन्मोत्सव में जिला सभा, तहसील सभा, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं अंगिरा जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति, स्थानीय अन्य संस्था सदस्य मय कार्यकारिणी सपरिवार आमंत्रित किया है।