सवाई माधोपुर | ऋषि पंचमी पर मंगलवार को भी ब्रह्मर्षि अंगीरा का जन्मोत्सव मनाया गया। ऋषि पंचमी एवं ब्रह्मर्षि अंगीरा प्राकट्य दिवस के 34वें उत्सव में सप्तऋषियों का पूजन शिवाजी नगर स्थित आंगिरस ब्राह्मण सदन में हर्षोल्लास के साथ किया गया। ब्रह्मर्षि अंगीरा सेवा संस्थान की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन के उपरान्त दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अभा जांगिड़ ब्राह्मण महासभा रामकिशोर शर्मा ने किया। इसके बाद वशिष्ठ-अरुंधती सहित ब्रह्मर्षि अंगीरा एवं सप्तऋषियों का पूजन व ब्रह्मर्षि अङ्गिरा व्रत कथा के आनन्द के साथ हवन किया गया। इस दौरान संस्कृति की रक्षा तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण का संकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर समाज, परिवार और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विशिष्ट अतिथि अभा जांगिड ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष खेमराज जांगिड़ रहे। संचालन पं. मुकुट बिहारी शर्मा ने किया।