झुंझुनूं जिले में राशन की दुकान लेने के इच्छुक लोगों के लिए मौका आया है। जिला रसद विभाग ने 8 तहसीलों में 22 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें 7 दुकानें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तय की गई है। सबसे ज्यादा 6 दुकानें बुहाना तहसील में हैं। इसके बाद चिड़ावा और खेतड़ी में 4-4, उदयपुरवाटी और नवलगढ़ में 2-2 तथा मलसीसर, मंडावा और झुंझुनूं में 1-1 दुकान के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 100 रुपए के पोस्टल ऑर्डर से मिलेगा फॉर्म आवेदन के लिए अभ्यर्थी को 100 रुपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी, झुंझुनूं के नाम देना होगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रसद कार्यालय से आवेदन प्रपत्र प्राप्त किया जा सकेगा। भरा हुआ आवेदन जरूरी दस्तावेजों के साथ 22 अक्टूबर शाम 5 बजे तक जमा कराना होगा। बुहाना में 6 में से 4 दुकानें महिलाओं के लिए बुहाना में नानवास-कुहाड़वास, पचेरी कलां के वार्ड 6 से 10, भूरीवास-काजला और मोई भारू की दुकानें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पचेरी कलां के वार्ड 11 से 15 और बड़बर में अनारक्षित दुकान के लिए आवेदन मांगे गए हैं। खेतड़ी में खरखड़ा की दुकान महिला आरक्षित है। नवलगढ़ में बड़वासी और मंडावा में शेखसर की दुकान महिला आरक्षित रखी गई है। 4 दुकानों का आवंटन कोर्ट के फैसले के अधीन विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि क्रम संख्या 1 से 4 तक की दुकानों का आवंटन न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। इन दुकानों की अंतिम स्थिति कोर्ट के फैसले के बाद ही स्पष्ट होगी। इन जगहों पर भी दुकानों का आवंटन मलसीसर: जाबासर चिड़ावा: मटाना-केहरपुरा कलां, अलीपुर, नूनिया गोठड़ा और श्योपुरा बास उदयपुरवाटी: छावसरी, मूण्डो की ढाणी नवलगढ़: बड़वासी, निवाई मंडावा: दिलोई, शेखसर झुंझुनूं: दोरासर आवेदन करने से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण और चयन के नियमों की जानकारी जिला रसद कार्यालय के नोटिस बोर्ड या विभागीय वेबसाइट पर देखना जरूरी होगा।