रेलवे कॉलोनी वार्ड 52 में एक सांड ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। सांड को पकड़वाने की मांग को लेकर कॉलोनी के लोगों ने जिला प्रशासन व नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में रेलवे कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पी.डब्ल्यू.आई. बंगले के पीछे एक सांड ने उत्पात मचा रखा है। अब तक तीन लोगों पर हमला कर जख्मी कर चुका है। सांड के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। सांड को पकड़वाकर किसी कांजी हाऊस में छुड़वाया जाए, जिससे कॉलोनी के बच्चे, बुढ़े, महिलाएं सुरक्षित रह सकें और किसी की जान को खतरा ना हो। ज्ञापन देने वालों में मनीष खण्डेवाल, नारायण, योगेन्द्र सैनी, इमराम खान, अरमान खान, आकाश मीना, शोभारानी शर्मा, कन्हैयालाल, सुनील कुमार जैन, रूपचंद आदि शामिल रहे।