बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति बने। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी टीकम जैन को 18 वोट से हराया। शर्मा को 39 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के टीकम जैन 21 वोट मिले। इसके साथ जिले में बूंदी परिषद सहित 5 निकायों में भाजपा और 3 में कांग्रेस का बोर्ड बना है। बूंदी जिले के 8 नगर निकायों में सोमवार सभापति और पालिकाध्यक्ष की स्थिति साफ हो गई। बूंदी नगर परिषद सहित 5 निकायों में भाजपा और 3 में कांग्रेस का बोर्ड बना है। लाखेरी में भाजपा के राकेश सैनी बाबा, देई नगर पालिका में भाजपा के महावीर सोयल, केशोरायपाटन नगरपालिका में भाजपा की अनुराधा मलिक, इंदरगढ़ में भाजपा की बीना शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष बनी हैं। वहीं, नैनवां में कांग्रेस की कृष्णा मित्तल, हिंडौली में कांग्रेस के हनुमान व्यास और कापरेन में कांग्रेस की सुनीता अग्रवाल नगर पालिका की अध्यक्ष बनी हैं।