पंचायतीराज चुनावों के कारण ऐतिहासिक बूंदी महोत्सव की तारीखें बदली हैं। अब यह महोत्सव 5 से 7 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। कलेक्टर ने इसे यादगार बनाने के सुझावों पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान यह प्रमुख निर्देश दिए गए… सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का भरोसा दिलाया बैठक में नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने महोत्सव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का भरोसा दिलाया। पूर्व राजपरिवार सदस्य वंशवर्धन सिंह ने भी महोत्सव को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में एडीएम एच.डी. सिंह, एडीएम (सीलिंग) रमेश देव, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरद व्यास, नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय, इंटेक संयोजक राजकुमार दाधीच, पुरातत्वविद ओम प्रकाश कुक्की, नारायण मंडोवरा, होटल व्यवसायी प्रदीप चांदवानी, जे.पी. शर्मा, आलोक दाधीच, अरिहंत सिंह चरडास, राजेंद्र भारद्वाज और पुरुषोत्तम लाल पारीक समेत कई लोग मौजूद रहे।