नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत बूंदी नगर परिषद सभापति, हिंडौली, देई, केशवरायपाटन, कापरेन, लाखेरी, इंद्रगढ़ और नैनवां नगरपालिकाओं में अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन 27 अभ्‍यर्थियों ने 30 नामांकन दाखिल किए। बूंदी नगर परिषद में सभापति के लिए 4 अभ्‍यर्थियों द्वारा चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्‍तुत किए गए। इसी तरह देई नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 2 अभ्‍यर्थियों द्वारा 2 नामांकन, हिंडौली नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 2 अभ्‍यर्थियों द्वारा 2 नामांकन, इंद्रगढ़ नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 3 अभ्‍यर्थियों द्वारा 4 नामांकन, केशवरायपाटन नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 3 अभ्‍यर्थियों द्वारा 3 नामांकन, कापरेन नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 3 अभ्‍यर्थियों द्वारा 3 नामांकन, लाखेरी नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 4 अभ्‍यर्थियों द्वारा 5 नामांकन और नैनवां नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 6 अभ्‍यर्थियों द्वारा 7 नाम निर्देशन पत्र प्रस्‍तुत किए गए। बूंदी नगर परिषद में सभापति पद के लिए कांग्रेस के टीकम जैन ने उपखंड अधिकारी के सामने नामांकन दाखिल किया। वहीं, भाजपा से सुरेश अग्रवाल, भरत शर्मा और संजय भूटानी नामांकन भरा। इसके साथ ही केशोरायपाटन, लाखेरी, इंद्रगढ़, नैनवां, देई नगर पालिका में भी नामांकन दाखिल किए गए। बूंदी में कांग्रेस के नामांकन के दौरान विधायक हरी मोहन शर्मा, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी और पार्षद मौजूद थे। भाजपा से सुरेश अग्रवाल, भरत शर्मा और संजय भूटानी ने पर्चा भरा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर पालिकाओं में भरे नामांकन बूंदी की लाखेरी नगर पालिका में कांग्रेस से पवन गोयनका ने नामांकन भरा। वहीं, भाजपा से राकेश सैनी (बाबा), नरेंद्र सिंह और मोहन दायलानी ने नामांकन भरा। केशोरायपाटन नगर पालिका में कांग्रेस से तुषार शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। भाजपा से पूर्व चेयरमैन भगवानदास मलिक की पत्नी अनुराधा मलिक और ईशा काईलिया ने भी नामांकन दाखिल किया। इंद्रगढ़ नगरपालिका में भाजपा से बीना शर्मा और कांग्रेस से ऋतु जैन हरकारा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। कापरेन नगरपालिका चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद के लिए तीन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इनमें भाजपा से 2 और कांग्रेस से 1 प्रत्याशी नामांकन भरा। नैनवां नगरपालिका में कांग्रेस ने कृष्ण मित्तल को अध्यक्ष पद के लिए तय किया है। उन्होंने नामांकन भरा। यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 8 और 6 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। निर्दलीय पार्षदों का रुझान अभी साफ नहीं है। देई नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी महावीर सोयल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। देई के 20 वार्डों में भाजपा को 11, कांग्रेस को 7 और 2 निर्दलीय पार्षद मिले हैं। यहां भाजपा का बोर्ड बनने की संभावना है।