बूंदी में शनिवार को महिला सशक्तिकरण पर 'नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद' का आयोजन हुआ। नगर परिषद के टाउन हॉल में हुए कार्यक्रम में जिलेभर से करीब 900 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह राज्य स्तरीय आयोजन से जुड़ा था। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वीसी के जरिए महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने महिला कल्याण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच. डी. सिंह, जिला परिषद सीईओ चारु, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूपुर मालव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अतिथियों ने नारी शक्ति को समाज की उन्नति का आधार बताया। संवाद सत्र में महिलाओं ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने सरकार की इस पहल की तारीफ की।