बूंदी जिले की 4 नगर पालिकाओं हिंडोली, नैनवां, कापरेन और लाखेरी में शुक्रवार को मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। कापरेन और नैनवां में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वहीं, हिंडोली में 79.58 फीसदी और लाखेरी 79.04 प्रतिशत मतदान हुआ। इन 4 निकायों में 66 हजार 714 मतदाता अपनी शहरी सरकार के लिए मतदान करेंगे। इन निकायों में कुल 356 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए कुल 104 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हिंडोली नगरपालिका में 19, नैनवां में 25, कापरेन में 25 और लाखेरी में 35 मतदान केंद्र शामिल हैं। बूंदी जिले में मतदान की स्थिति