बूंदी पुलिस ने नकली मावा और मिल्क केक बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने 1084 किलो नकली मावा, 355 किलो मिल्क केक, 13 सूजी के कट्‌टे, 16 कट्‌टे मिल्क केक पाउडर और 7 पीपे पाम तेल जब्त किया। वहीं, चित्तौड़गढ़ के राशमी में भी डीएसटी, खाद्य सुरक्षा विभाग और राशमी थाना पुलिस ने एक मकान और दुकान से सरस घी के नाम पर रखा 413 किलो संदिग्ध घी जब्त किया, जो त्योहार पर भीलवाड़ा भेजा जाना था। एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया- आने वाले त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए एएसपी संजय सिंह चम्पावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई थी। टीम को 15 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि नमाना कस्बे के बाहर दिनेश पुत्र जमनाशंकर राठौर खराब मिल्क फूड तैयार कर रहा है। वह इसे त्योहारों पर बाजार में बेच सकता है। सूचना पर टीम ने नमाना कस्बे में छापा मारकर कारखाने में रखा करीब 1084 किलो नकली मावा, 355 किलो मिल्क केक, 13 सूजी के कट्‌टे, 16 कट्‌टे मिल्क केक पाउडर और 7 पीपे पाम तेल जब्त किया। मावे को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, जब्त अन्य खाद्य सामग्री की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। गुणवत्ता की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चित्तौड़गढ़ में भी कार्रवाई सरस के नाम पर 413 किलो संदिग्ध घी पकड़ा:मकान और दुकान में मिले डिब्बे, भीलवाड़ा भेजा जाना था दीपावली से पहले बाजार में घी की मांग बढ़ने के बीच राशमी में सरस घी के नाम पर रखे 413 किलो संदिग्ध घी का मामला सामने आया है। जिला विशेष टीम (डीएसटी), खाद्य सुरक्षा विभाग और राशमी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मकान और दुकान से बड़ी मात्रा में घी जब्त किया है। पढ़ें पूरी खबर