बूंदी जिले में इस साल औसत से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। 18 सितंबर तक जिले में कुल 607.43 मिलीमीटर (MM) बारिश हुई है। यह पिछले साल की औसत वर्षा 1450.07 MM के आधे से भी कम है। कम बारिश के बावजूद, बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जयपुर मौसम विभाग ने बताया है कि आज भी जिले के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून की विदाई हो जाएगी। नैनवां में सबसे ज्यादा, इंद्रग्रढ़ में सबसे कम बारिश पिछले 10 साल का औसत 907.34 MM और पिछले 5 साल का औसत 1076.60 MM रहा है। इस साल की बारिश इन दोनों औसत से भी काफी कम है। जिले की विभिन्न तहसीलों में भी बारिश की स्थिति औसत से कम रही है। 1 जनवरी से 18 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार नैनवां तहसील में जिले में सबसे ज्यादा 761 MM बारिश दर्ज की गई है, जबकि इंद्रगढ़ में सबसे कम 465 MM बारिश हुई है। औसत के मुकाबले 643 MM बारिश कम हुई बूंदी तहसील में सामान्य औसत 983.15 MM के मुकाबले 643 MM बारिश हुई है। तालेड़ा में सामान्य 775.62 MM के मुकाबले 647 MM बारिश हुई, जिसमें 1 जून से 17 सितंबर के बीच 584 MM बारिश शामिल है। केशोरायपाटन में सामान्य 976.70 MM के मुकाबले 683 MM बारिश हुई, जिसमें आज एक दिन में 85 MM बारिश दर्ज की गई। हिंडोली में सामान्य 915.61 MM के मुकाबले 483 MM बारिश हुई है। रायथल में इस साल कुल 570 MM बारिश दर्ज की गई है, हालांकि वहां वर्षामापी यंत्र 15 अगस्त 2024 से लगा है।