बूंदी में मंगलवार को श्री राजपूत करणी सेना ने यूजीसी बिल को पूरी तरह वापस लेने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सेना अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में यूजीसी बिल के विभिन्न प्रावधानों पर गंभीर आपत्ति जताई गई। संगठन ने कहा कि बिल से जुड़े प्रावधानों को लेकर विभिन्न वर्गों में व्यापक असंतोष है। उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार से इस बिल को बिना किसी संशोधन के संपूर्ण रूप से वापस लेने की मांग की। श्री राजपूत करणी सेना ने जिला कलेक्टर से अपील की कि वे उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान कुशवंत सिंह, शिवेंद्र सिंह, चेतन सिंह, भीमसिंह, महिपाल सिंह सहित स्वर्ण समाज के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।