सादुलपुर | ददरेवा गांव के बस स्टैंड स्थित एक होटल में 13 सितंबर की रात को मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और होटल में रखी नकदी ले जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार पुत्र महेंद्र सिंह जाट निवासी ददरेवा ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि उसके पिता 13 सितंबर की रात होटल में सो रहे थे। इसी दौरान अमित सिंह न्यांगली, राम सिंह न्यांगली, सतीश न्यांगली, राजेंद्र बनीन, विक्रम छिंपियान लंबोर व 7-8 अन्य लोग लाठी-डंडे, सरिए व धारदार हथियार लिए होटल में घुस गए और उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए उसके पिता को मुझे जाने से मारने की धमकी दी। आरोपी होटल में रखे 1 लाख 47 हजार 500 रुपए भी ले गए। रिपोर्ट में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का भी उल्लेख किया गया है।