बारां | महाराजा अग्रसेन अधिकारी कर्मचारी समिति की ओर से वैष्णव अग्रवाल पंचायत के संरक्षण और मार्गदर्शन में अग्रसेन जयंती पर द्वितीय जिला स्तरीय प्रतिभा एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह 4 अक्टूबर को शहर के तेल फैक्ट्री क्षेत्र में स्थित निजी रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में जिले की अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं और सेवानिवृत्त लोगों का सम्मान किया जाएगा। समिति के जिलाध्यक्ष बृजमोहन गोयल ने बताया कि खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्र में 1 अप्रैल 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने वालों, सरकारी सेवा चयन में चयनित होने वालों तथा 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2026 के बीच सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने वालों को सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री वीरेंद्र गोयल ने बताया कि आवेदक का बारां जिले का मूल निवासी होना जरूरी है। आवेदक अग्रवाल समाज से होना भी अनिवार्य है। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। जिला संयोजक संजय गर्ग ने बताया कि आवेदन के लिए गूगल फॉर्म लिंक से ऑनलाइन तथा बारां के तय केंद्रों श्याम बाबा जेरॉक्स, बंसल स्टेशनरी, जगन्नाथ जुगल किशोर सर्राफ आदि पर ऑफ लाइन आवेदन किया जा सकता है। भरे हुए फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की सत्यापित प्रति जमा करनी होगी।