दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए चित्तौड़गढ़ के यात्रियों में उत्साह बढ़ रहा है। आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 21 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। सीकर से शुरू होने वाली यह ट्रेन जयपुर, अजमेर और भीलवाड़ा होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। यात्रा में तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरई के मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। ट्रेन में एसी कोच, किचन कार और बायो टॉयलेट आईआरसीटीसी जयपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश सैनी ने बताया- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के अनुसार तैयार किया गया है। ट्रेन में वातानुकूलित कोच, आधुनिक किचन कार और बायो टॉयलेट की सुविधा रहेगी। यात्रियों की सुविधा और बजट के अनुसार यात्रा को स्टैंडर्ड और कंफर्ट दो श्रेणियों में बांटा गया है। यात्रा पैकेज में कंफर्म बर्थ, होटल में ठहरने, नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, स्थानीय परिवहन और मंदिर दर्शन की सुविधा दी जाएगी। 30 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन दर्शन, फिर वापसी यात्रा के अंतिम चरण में 30 अक्टूबर को ट्रेन मकरपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। दर्शन के बाद उसी रात ट्रेन वापसी की यात्रा शुरू करेगी। वापसी में ट्रेन जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ होते हुए 1 नवंबर को सीकर जंक्शन पहुंचेगी। इसके साथ यात्रा समाप्त होगी।