चित्तौड़गढ़ शहर के 26 इलाकों में मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से 11 केवी फीडर से जुड़े जरूरी रखरखाव कार्य के चलते यह कटौती की जाएगी। इसका असर शहर के प्रमुख इलाकों, कॉलोनियों, अस्पतालों, स्कूलों और अन्य संस्थानों पर रहेगा। सेतु मार्ग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (प.व.स.-I) विमल कुमार सिंह ने बताया कि 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 केवी सेतु मार्ग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इनमें पुलिस कोतवाली, जैनानी हॉस्पिटल, रोडवेज बस स्टैंड, फतेह विहार, किदवई नगर, कृष्णा नगर, गोकुल धाम, रेगर बस्ती, कैलाश नगर, रिद्धि-सिद्धि नगर, बसंत नगर और नगर पालिका कॉलोनी शामिल हैं। इसके अलावा पर्ल हॉस्पिटल, जनकपुरी, मीणा मोहल्ला, गोयल होमियो फार्मा, खमेसरा नगर, आदर्श नगर और पुरानी लोको के आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। सेगवा हाउसिंग बोर्ड फीडर से जुड़े क्षेत्र भी प्रभावित सेती जीएसएस के 11 केवी सेगवा हाउसिंग बोर्ड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इनमें सेगवा हाउसिंग बोर्ड, शिव मंदिर के आसपास का क्षेत्र, ईंनानी स्कूल के आसपास का इलाका, अवंतिका विहार, क्रिएटिव कैम्पस स्कूल, अहिंसा पुरी और बोकड़िया पेट्रोल पंप के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। विभाग के अनुसार फीडर और विद्युत लाइनों से जुड़े जरूरी रखरखाव कार्य के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने लोगों से कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है।