चूरू जिले के अस्पतालों का समय 1 अक्टूबर से बदल जाएगा। अवकाश के दिनों में ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुली रहेगी। मेडिकल कॉलेज से जुड़े डीबी अस्पताल के संचालन का समय भी गुरुवार से बदल जाएगा। शीतकालीन मौसम के चलते अस्पताल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा। डीबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने यह जानकारी दी। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी रोटेशन का समय पहले जैसा ही रहेगा। मरीजों के लिए एक्स-रे और सोनोग्राफी करवाने का समय भी 1 अक्टूबर से बदल जाएगा। ब्लड सैंपल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। इनकी जांच रिपोर्ट शाम 5 बजे से रात 8 बजे के बीच दी जाएगी। अस्पताल की सेंट्रल लैब इंचार्ज डॉ. नदीम ने बताया कि चूरू के डीबी अस्पताल में ब्लड सैंपल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगातार लिए जाते हैं। इमरजेंसी में लैब 24 घंटे संचालित होती है।