चूरू शहर के काली माता मंदिर में महर्षि दधीचि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम हुआ। महिला मंडल ने मां दधिमती का सामूहिक संगीतमय मंगल पाठ किया। महिला मंडल की सदस्यों ने मंगल पाठ के साथ मां दधिमती का षोडश श्रृंगार भी किया। उन्होंने सुख और समृद्धि की कामना की। इस मंगल पाठ में राधिका दाधीच, कृतिका दाधीच, धन्वी दाधीच, सरला देवी, लीलावती, मंजू सूटवाल, मीनू पाटोदिया, श्वेता दाधीच और कांता दाधीच शामिल थीं। इसी कड़ी में 19 सितंबर को महर्षि दधीचि जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम होगा। सुबह नौ बजे महर्षि दधीचि की पूजा और आरती की जाएगी। दिन में बाल सम्मेलन, मेहंदी प्रतियोगिता और विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा स्व. नंदलाल रिणवा की याद में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी होगा। शाम को एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा काली माता मंदिर से शुरू होकर जती जी उपासरे स्थित बालाजी मंदिर तक जाएगी और फिर वापस काली माता मंदिर पहुंचेगी।