चूरू के महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल अंग्रेजी माध्यम सिरसली में नई कंप्यूटर लैब का उद्घाटन हुआ। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। यह लैब स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल नेपाल सिंह भाकर के सहयोग से बनी है। राठौड़ ने कहा कि आधुनिक समय में तकनीकी शिक्षा के लिए कंप्यूटर ज्ञान बहुत जरूरी है। इस सुविधा से छात्रों को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी ज्ञान के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे उनका शैक्षणिक और तकनीकी विकास होगा। स्कूल परिवार और ग्रामीणों ने नेपाल सिंह भाकर का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में उम्मेदसिंह भाकर, रणवीरसिंह कस्वां, बीरबलसिंह कस्वां, करणी सिंह झाझड़िया, देवकरण नैन, सहीराम नैन, बलवीर सिंह नैन, धन्नाराम भाकर, राजेंद्र भाकर, रिछपाल कस्वां, मनस्वरूप कस्वां, शैतान कस्वां, प्रमोद भाकर, कमलकांत सिंह भाकर, सीआई देवेन्द्र भारद्वाज, हवलदार प्रदीप धुआं, पीईईओ सूबेसिंह चैधरी, संस्था प्रधान रतनलाल मीणा, ओमप्रकाश, सरिता, पुष्पा, मोनिका, चेतना, संगीता और रवीन्द्र सिंह मौजूद थे।