राजस्थान में आज (मंगलवार) विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। अलग-अलग जिलों में रावण के पुतलों का दहन किया जा रहा है। अजमेर के पटेल स्टेडियम में 125 ड्रोन ने आसमान में जय श्री राम लिखा। श्रीगंगानगर में 70 फीट ऊंचे रावण की आंख और मुंह से आग निकल रही थी। जोधपुर में इलेक्ट्रिक बटन दबाते ही रावण का पुतला जलने लगा। कोटा में 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। यहां दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच के सामने तय मुहूर्त के अनुसार रात 7:31 बजे से 8:31 बजे के मध्य रावण दहन किया जाएगा। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…