चूरू जिले की कुल 13 प्रधानों में से 6 महिला होंगी। इसमे एक एससी महिला, एक ओ​बीसी महिला और 4 अनारक्षित महिला शामिल है। इसी तरह जिला परिषद सदस्य के 39 पदों में से 19 में भी महिला सीट रिजर्व हो गई। इन 19 में 10 अना​रक्षित महिला, 4 ओबीसी महिला और 5 एससी महिला का आरक्षण तय हुआ है। इसके साथ ही जिले में पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की भी बुधवार को लॉटरी निकाली गई। अब गुरुवार को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। बुधवार को जिला परिषद सभागार में आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के समक्ष स्कूली बच्चों से लॉटरी निकलवाई। परिसीमन के बाद अब पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव हुआ हैं। जिला परिषद में पहले 27 सदस्य होते थे। मगर परिसीमन के बाद अब 39 सदस्य हो गए हैं, जिनकी लॉटरी निकाली गयी हैं। वहीं जिले में पहले 7 पंचायत समिति प्रधान बैठते थे। मगर अब परिसीमन के बाद 13 प्रधान की लॉटरी निकाली गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पहले थे 19, अब हुए 30 चूरू पंचायत समिति में पहले 19 सदस्य थे। मगर परिसीमन के बाद चूरू नॉर्थ व चूरू दो पंचायत समिति बनाई गई हैं। इन दोनों में अब 30 पंचायत समिति सदस्य हो गए है। अब चूरू में 2 पंचायत समिति प्रधान बैठेंगे। आरक्षण लॉटरी में चूरू मुख्यालय प्रधान का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व किया गया हैं। इन चुनावों के बाद पहली बार चूरू, तारानगर, सरदारशहर और राजगढ़ में दो-दो प्रधान बैठेंगे। चूरू में बैठेंगे 2 पंचायत समिति प्रधान चूरू मुख्यालय पर चूरू और चूरू नॉर्थ के निर्वाचित प्रधान बैठेंगे। इसी तरह सरदारशहर में सरदारशहर और सरदारशहर ईस्ट के प्रधान होंगे। तारानगर में तारानगर के अलावा तारानगर वेस्ट भालेरी में प्रधान का मुख्यालय रहेगा। राजगढ़ में राजगढ़ के अलावा चांदगोठी के प्रधान का मुख्यालय होगा। सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी कल चूरू जिले की 13 पंचायत समितियों में कुल 12 लाख 42 हजार 951 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6 लाख 44 हजार 917 पुरुष और 5 लाख 98 हजार 34 महिला मतदाता शामिल हैं। पंचायत चुनाव के लिए 13 पंचायत समिति में 1359 बूथ बनाए गए हैं। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी 24 सितंबर को निकाली जाएगी।