जिला पेंशनर कल्याण केंद्र में मंगलवार को राजस्थान पेंशनर समाज जिला चूरू की सितंबर माह की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष बिरजू सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरजीएचएस और 8वें वेतनमान पर चर्चा की गई। इसके अलावा सितंबर में जन्मे पेंशनर ओमप्रकाश तंवर, जगदीश प्रसाद कुलथिया, रणवीरसिंह, ओमप्रकाश शर्मा, प्रतापसिंह नाथावत, बनवारी लाल इन्दौरिया, खेमचंद, जसवंत सिंह, फजले हक, भंवरसिंह परिहार, नत्थूराम स्वामी, रामगोपाल वर्मा, महावीर सिंह राणा, रामेश्वरलाल, हनुमान सिंह हुड्डा का अभिनंदन किया गया। संयुक्त सचिव शेरसिंह चौैहान ने गत बैठक और गत माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बाबूलाल शर्मा ने कथा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तंवर ने दृष्टांत, प्रताप सिंह नाथावत, महावीर सिंह, फूलचंद किरोड़िया ने विचार रखे। पूर्व एएसपी अयूब खान, कुंदनमल चंदेल, अशोक पारीक, देवकीनंदन स्वामी, सत्येंद्र कुमार स्वामी, कल्याणसिंह ऊंटवालिया ने गीत, गजल व भजन की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष तनुराम माहिच, डॉ. प्रभुदयाल बरबड़, विनोद कुमार जांगिड़, घनश्याम शर्मा, लक्ष्मण सिंह बीका, रामावतार बारी, जगमाल सिंह टकणेत, ओमप्रकाश स्वामी आदि उपस्थित थे। संचालन उपाध्यक्ष हरिसिंह ने किया।