चूरू नगरपरिषद सभापति विनय गोयनका गुरुवार को शहर के वार्ड 42 पहुंचे। उन्होंने हनुमान धोरा मंदिर में वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि बिजली का लोड ज्यादा है, इसलिए एक हाई वॉल्ट ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। उन्होंने रामजस कुएं का जीर्णोद्धार करवाने और पेयजल के लिए ट्यूबवेल बनवाने की भी मांग की। सभापति गोयनका ने कहा कि वार्डवासी जगह चिन्हित करें, जहां जल्द ही बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भी आश्वासन दिया। संचिया माता मंदिर में पूजा भी की इस मौके पर विश्वनाथ जांगिड़, सीताराम लुगरिया, अभय सिंगी, वार्ड पार्षद लीलाधर शर्मा, रवि दाधीच, सुरेश सारस्वत, एडवोकेट सुरेन्द्र स्वामी, प्रवीण बैद, पूर्व पार्षद राकेश दाधीच, जगदीश जांगिड़ और निरंजन प्रजापत मौजूद रहे। सभापति गोयनका ने संचिया माता मंदिर के सामने सफाई कर्मचारी शंकरलाल का साफा पहनाकर, माल्यार्पण और मिठाई देकर सम्मान किया। उन्होंने संचिया माता मंदिर में पूजा भी की।