प्रतापगढ़ | जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। तय गतिविधियां समय पर पूरी करने को कहा। बैठक में जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रभारी, तकनीकी कर्मचारी, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि पखवाड़े के दौरान तय सभी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन हो। हर गतिविधि तय समय में पूरी की जाए। प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग हो। उन्होंने कहा कि अभियान केवल औपचारिकता न रहे। जनभागीदारी के साथ बड़े स्तर पर चले। ग्राम पंचायत स्तर तक स्वच्छता गतिविधियों को गति दी जाए। स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। कलेक्टर ने सभी ब्लॉक अधिकारियों को कहा कि पखवाड़े की सभी गतिविधियां समयबद्ध रूप से पूरी हों। अभियान सफल बनाया जाए। गतिविधियों की नियमित समीक्षा हो। प्रगति रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने अभियान के सफल संचालन के लिए कार्ययोजना, गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की।