कार्यालय संवाददाता| करौली सुबह तक गर्मी और उमस से बेहाल करौली की फिजा ने दोपहर बाद अचानक करवट ली। आसमान पर धीरे-धीरे बादल जमा हुए। देखते ही देखते सूरज बादलों की ओट में छिप गया। कुछ देर बाद बूंदों ने दस्तक दी। शहर का मिजाज ही बदल गया। हल्की से मध्यम बारिश ने सड़कों को भिगोया। गर्मी से तपते वातावरण में ठंडक घोल दी। बारिश थमी। हवा में मिट्टी की खुशबू फैल गई। मौसम में एक अलग ही नरमी महसूस हुई। दोपहर बाद आसमान में छाए घने बादलों को देखकर ऐसा लगा। मौसम ने गर्मी से परेशान शहर को कुछ पल सुकून देने की तैयारी कर ली। बादलों की परतें गहराती गईं। फिर बारिश शुरू हो गई। कहीं बूंदें धीरे-धीरे बरसीं। कहीं कुछ देर तक बारिश का दौर चला। बारिश भले ही तेज नहीं थी। इतनी जरूर थी कि उमस का असर कम हो गया। तापमान में गिरावट आई । बारिश से पहले हवा में चिपचिपाहट और उमस परेशान कर रही थी। लोग गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे। जैसे ही बूंदें बरसीं, मौसम ने राहत की खबर दे दी। घरों की छतों, बाजारों, सड़कों पर बारिश का असर साफ नजर आया। ठंडी हवा के झोंकों के साथ मौसम ऐसा बदला कि दोपहर की गर्मी शाम तक पीछे छूट गई। घने बादलों के बीच सूरज की रोशनी भी फीकी पड़ गई। आसमान का रंग बदला। करौली की गलियों और बाजारों का नजारा भी अलग दिखाई देने लगा। बारिश के बाद हवा चली। वातावरण में ठंडक घुल गई। लंबे समय से उमस झेल रहे लोगों के लिए मौसम का यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं था।