कासं| सवाई माधोपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक “विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता, सेवा प्रदायगी और लाभ वितरण के लिए अनेक गतिविधियां तथा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर काना राम ने इस अभियान की प्रस्तावित गतिविधियों के विषय में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि अभियान को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप भव्य और व्यापक रूप से संचालित किया जाए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी उपखण्ड अधिकारी तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।। उन्होंने बताया कि अभियान में प्रस्तावित अधिकांश गतिविधियां जनसुविधाओं से सीधे जुड़े विभागों से संबंधित हैं। ऐसे में विभाग संबंधित गतिविधियों के बारे में समयबद्ध कार्ययोजना बनाए। अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए आम लोगों तथा लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।ग