निकटवर्ती धणा की आराध्य देवी मां चामुण्डा माता मंदिर के राजपूत सभा भवन में कांग्रेस के छत्तीस कौम के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह हुआ। आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद शुरू की। समारोह में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ संगठन की भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर बात हुई। बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत करने की रणनीति बनी। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा मुख्य अतिथि रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह जोधा ने अध्यक्षता की। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेने की जरूरत है। युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक संपर्क मजबूत करने का आह्वान किया गया। पूर्व प्रधान सुमेर सिंह राणावत, शोभा सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ललकारसिंह राणावत, गुलाबसिंह गिरवर, अमृत चौधरी, एडवोकेट तरुण त्रिवेदी, मांगीलाल राजपुरोहित, लक्ष्मण मेघवाल खिमाड़ा, पेमाराम मीणा, रतन हीरागर कोसेलाव, एडवोकेट श्रवण, भंवर राजपुरा, अर्जुन देवासी, आनंदसिंह, भेराराम देवासी, किशन सिंह बिरामी, तगाराम मीणा, कालूराम गर्ग, अवनींद्र त्रिपाठी सहित छत्तीस कौम के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।