दौसा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं दौसा निकाय प्रभारी पूजा कपिल और जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने वार्ड प्रभारियों, वार्ड संयोजकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ वन-टू-वन संवाद कर चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया। पढ़िए बैठक में क्या हुआ? सर्वे रहेगा टिकट का आधार बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक वार्ड से प्राप्त आवेदनों और ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट के आधार पर संगठन निष्ठा के साथ मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसी आधार पर टिकट वितरण किया जाएगा। निकाय प्रभारी पूजा कपिल ने कहा कि जनरल वार्ड से जनरल उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा, वहीं स्थानीय वार्ड में दूसरे वार्ड के उम्मीदवार को टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक भी टिकट इधर-उधर नहीं होगा और प्रत्येक वार्ड से जिताऊ, टिकाऊ एवं मजबूत उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान प्रभारी ने सभी वार्ड प्रभारियों, संयोजकों और प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वार्डों में पार्टी के चुनाव चिह्न को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा। इस दौरान मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, दौसा निकाय चुनाव संयोजक दुर्गा प्रसाद सैनी, सह संयोजक मनीष पहाड़िया, शिव शर्मा, राजकुमार तिवाड़ी, आलोक जैन, सत्यनारायण धोकरिया, नवीन शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, मुरारी धोकरिया, धर्मेंद्र शर्मा, महेश गुप्ता, रवि लक्षकार, सुमित्रा चौधरी, उर्मिला जोशी, किशोरी लाल बैरवा, रामेश्वर बंशीवाल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।