राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट से होंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद मेंबर के चुनाव ईवीएम से होंगे। दौसा जिले में दो चरणों में होगी वोटिंग द्वितीय चरण में मनोहरपुर-खेड़ला, मंडावर, महवा, बैजूपाड़ा, बांदीकुई और बसवा में चुनाव होंगे। यहां जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 29 अक्टूबर और पंच-सरपंच के लिए 31 अक्टूबर को वोटिंग होगी। तृतीय चरण में दौसा, लालसोट, शिवसिंहपुरा, रामगढ़ पचवारा, सिकराय, सिकंदरा, लवाण और नांगल राजावतान में चुनाव होंगे। यहां जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 04 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 06 नवंबर को वोटिंग होगी। अब पढ़िए- जिले में फेजवाइज पूरा शेड्यूल द्वितीय चरण का शेड्यूल तृतीय चरण का चुनाव कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में उद्घाटन-शिलान्यास नहीं होंगे आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग गई। तबादलों पर पाबंदी लग गई। मंत्री अब अपने इलाकों में सरकारी गाड़ी से नहीं जा सकेंगे और सरकारी गेस्ट हाउस व डाक बंगलों में नहीं ठहर सकेंगे। सरकार नई योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा नहीं कर सकेगी। पहले से चल रहे काम जारी रह सकेंगे, जिन टेंडरों का काम पहले से प्रक्रिया में है, उन पर रोक नहीं होगी। आचार संहिता में ऐसी कोई सरकारी घोषणा नहीं हो सकती जिससे वोटर प्रभावित हो।