प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल-प्रथम), जिला शाखा का पहला जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 19 सितंबर, शनिवार को होटल रावत पैलेस, सोमनाथ चौराहा, दौसा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से प्राथमिक शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। जिसमें शिक्षकों की सेवा एवं शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजना तय करने पर मंथन किया जाएगा। प्रमुख रूप से लेवल-प्रथम शिक्षकों की 6D, B.Ed. इंटर्नशिप में वेतन कटौती समाप्त करने, थर्ड ग्रेड शिक्षकों को Pay Protection, समयबद्ध DPC, शिक्षकों के स्थानांतरण, गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत, TET से जुड़े विषय तथा अनुभव आधारित पदोन्नति सहित अन्य शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दे चर्चा में रहेंगे। संघ के अनुसार सम्मेलन में उन विषयों को प्राथमिकता देने पर चर्चा होगी, जिनका समाधान विभागीय स्तर पर संवाद एवं निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता और प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने पर भी विचार-विमर्श होगा। जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन शिक्षकों के लिए संवाद और सुझाव रखने का साझा मंच होगा। जिला महिला अध्यक्ष कल्पना शर्मा, जिला सचिव कैलाश सुमा, संरक्षक शिव चरण शर्मा एवं संयोजक रामू मास्टर सहित ब्लॉक पदाधिकारियों ने जिलेभर के शिक्षक शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों में गुरुचरण कसाना, नरेंद्र जोरवाल, जसविंद्र गुर्जर, शिवचरण शर्मा,भीम सिंह गुर्जर, राकेश गुर्जर, भूपेंद्र कमलेश मीणा, मेघराज, ओमप्रकाश मीना प्रकाश सैनी, हेमंत शर्मा, जसविंद्र गुर्जर, डीडी गुर्जर, रामसहाय मीना, रवि सैनी, रितु महावर, विशवेंद्र सिंह, राजेश भारती, भानु, मुखराज और शाहरुख आदि जुटे हुए हैं।