प्रतापगढ़ | महिला विद्या मंदिर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वाद-विवाद, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वाद-विवाद का विषय नशा मुक्ति में समाज बनाम कानून की भूमिका रहा। प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क रखे। वक्ताओं ने कहा कि सिर्फ कानून से समाज नशा मुक्त नहीं बनता। आत्म जागरूकता जरूरी है। निबंध लेखन में छात्राध्यापिकाओं ने नशे की लत, युवा पीढ़ी और भविष्य का संकट विषय पर विचार लिखे। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राध्यापिकाओं ने पोस्टरों से नशे के भयानक रूप को दिखाया। मंच संचालन छात्राध्यापिका प्रियंका ने किया। महाविद्यालय अध्यक्ष ललित बाहेती ने कहा कि जागरूकता, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच से नशा मुक्त समाज बनेगा। प्राचार्य डॉ. सांवर लाल शर्मा ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। मौके पर स्टाफ ज्योति जोशी, तेजराज पणिया, लक्ष्मण लाल मीणा, राकेश सालवी, सूरज मीणा, पूजा चौहान, ऐश्वर्या चतुर्वेदी, जसपाल मेघवाल, कमला शंकर शर्मा, मुकेश शर्मा, गायत्री शर्मा, मनोहर सिंह, समस्त प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।